पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • जो संवैधानिक होता है कांग्रेस उसी की बात करती है, भाजपा सरकार जाना तय

जो संवैधानिक होता है कांग्रेस उसी की बात करती है, भाजपा सरकार जाना तय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबाेधित करते कार्यकारी अध्यक्ष पटवारी।

भास्कर संवाददाता | मंदसौर

कांग्रेस लंबे समय से किसानों की लड़ाई लड़ रही है। जो संवैधानिक होता है कांग्रेस केवल उसी की बात करती है। विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी और मौजूदा सरकार जाना तय है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कही। वे रविवार सुबह जिला कांग्रेस कार्यालय में संबोधित कर रहे थे।

पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा किसान आंदोलन के दौरान गोली चालन में जिन लोगों की मौत हुई, उस मामले में कांग्रेस ने लड़ाई लड़ी है। परिजन की नौकरी तक के लिए धरना देना पड़ा। प्रेशर बनाया तब हल निकला। दोषियों को सजा होना चाहिए। युकां प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी, विक्रांत भूरिया, रतलाम जिपं उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, जिलाध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, नवकृष्ण पाटिल, मुकेश काला, महेंद्रसिंह गुर्जर, सोमिल नाहटा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...