पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सहायक श्रम विभाग ने किया तलब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | समय पर वेतन नहीं देने, होल्ड पर रखे कर्मचारियों को वापस बुलाने सहित कई मांगों को लेकर रविवार को 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी संघ ने हड़ताल का आह्वान किया। मंदसौर में इसका कोई असर नहीं दिखाई दिया। इधर, होल्ड पर रखे 13 कर्मचारियों ने कंपनी द्वारा नौकरी पर नहीं रखने व वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में सहायक श्रमायुक्त को दस्तावेज के साथ शिकायत दर्ज कराई। इस पर सहायक श्रमायुक्त ने 21 मई को 108 एम्बुलेंस के जिला प्रबंधक आशीष झा व कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक बुलाई है। इसमें दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोई निर्णय लिए जाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...