रेलवे ‘डी’ ग्रुप का नि:शुल्क भर्ती परीक्षा प्रशिक्षण 15 से
मंदसौर | रेलवे डी ग्रुप की प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रूरल पब्लिक सर्विसेस द्वारा 15 अप्रैल से नि:शुल्क प्रशिक्षण सत्र रखा है। यह गांधी चौराहा स्थित पाइंट ऑफ सोल्यूशन में होगा। पर्वतसिंह ने बताया 35 सीटें रखी हैं। गणित, तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। सत्र में मूल्यांकन परीक्षाएं भी होंगी।