सीईई : ऑनलाइन एग्जाम के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
एनसीईआरटी के सीईई के ऑनलाइन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स इस एग्जाम में पार्टिसिपेट कर रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में संचालित कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को पहले एग्जाम देना होगा।
उनके स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को अजमेर, भोपाल, मैसूर, शिलॉन्ग और भुवनेश्वर स्थित आरआईई में बीएससी, बीएड (4 साल), बीए बीएड (4 साल), एमएससीएड (6 साल), बीएड (2 साल), एमएड (2 साल) और बीएड-एमएड (3 साल) के कोर्स में एडमिशन लेने का मौका मिलेगा। यह एग्जाम 10 जुलाई को देशभर में होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स वेबसाइट ncert-cee.kar.nic.in पर 9 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 9 मई तक आवेदन कर सकते हैं।