पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • आठ साल बाद तेलिया तालाब पर शुरू किया पैदल पुल का काम

आठ साल बाद तेलिया तालाब पर शुरू किया पैदल पुल का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरकार आठ साल बाद तेलिया तालाब पिकनिक स्पॉट को पाल से जोड़ने के लिए पैदल पुल का शुरू हो गया। ठेकेदार ने पाल की तरफ तालाब क्षेत्र में पिलर निर्माण के लिए खुदाई शुरू कर दी है। नपा ने ढाई माह का लक्ष्य दिया है। इतने समय में पैदल पुल का निर्माण एक चुनौती होगा।

ठेकेदार मुकेश सिंघाई ने 89 लाख रुपए से बनने वाले पैदल पुल के लिए पाल की तरफ पिलर के लिए खुदाई शुरू कर दी है। नींव रखने के लिए करीब 10 फीट का गड्ढा खोदा जा रहा है। तीन पिलर के लिए और खुदाई करना है लेकिन वहां पानी भरा है। ऐसे में पहले पिलर की खुदाई से निकल रही मिट्‌टी से निर्माण के दोनों तरफ अस्थायी पाल तैयार की जाएगी। इससे समय पर अन्य पिलर के लिए खुदाई की जा सकेगी। जून में बरसात होने पर तालाब में पानी भरा जाएगा। इसके बाद निर्माण के लिए अगले साल गर्मी में पानी उतरने तक का इंतजार करना होगा। नपा द्वारा दिए समय के अनुसार ठेकेदार भी ढाई महीने में काम पूरा करने का दावा कर रहा है।

खबरें और भी हैं...