पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • राजपत्र का प्रकाशन कर बदलेंगे दोनों ‘अनचाही’ के नाम

राजपत्र का प्रकाशन कर बदलेंगे दोनों ‘अनचाही’ के नाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिल्लौद निवासी युवती व किशोरी अब अनचाही नहीं होगी। उनके नाम बदलवाने के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

शुक्रवार को दोनों ने कोर्ट पहुंचकर शपथ-पत्र बनवाया और बाल संरक्षण अधिकारी को दिए। इसमें उन्हें अनचाही नाम से पुकारे जाने का कारण व भविष्य में पुकारे जाने वाला नाम शामिल किए। चूंकि मार्कशीट में नाम परिवर्तन नहीं होने के कारण दोनों अनचाही का नाम परिवर्तन के लिए प्रदेश सरकार से एक राजपत्र जारी होगा। इसके आधार पर उन्हें नए नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन गांव में बेटियों की प्रति फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए महीने में एक बार चौपाल लगाएगा।

प्रयास शुरू
मार्कशीट में नहीं हो सकेगा बदलाव इसलिए स्थानीय प्रशासन ने शुरू की प्रक्रिया, दोनों अनचाही ने बनवाए शपथ-पत्र
दो मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने गांव में जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया
प्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाव को लेकर किए जा रहे प्रयास के बाद भी बिल्लौद में दो बेटियों का नाम ही अनचाही होना सामने आया। माता-पिता ने उनका नाम अनचाही इसलिए रखा था कि वे बेटियां नहीं चाहते थे और उन्हें लगातार बेटियां हो रही थीं। गांव में ही दो मामले सामने आने के बाद अब प्रशासन ने वहां जागरूकता फैलाने का भी जिम्मा लिया है। इसके साथ ही दोनों के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू की है। शुक्रवार को बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा व शौर्यादल सदस्य उषा सोलंकी दोनों अनचाही को कोर्ट लेकर पहुंची। जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। शपथपत्र में नए नाम का भी जिक्र किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनचाही पिता कैलाश नाथ भविष्य में अदिति एवं अनचाही पिता फकीरचंद्र रितु राठौर के नाम से जानी जाएगी। दोनों ने यह नाम स्वेच्छा से चुने हैं।

नाम परिवर्तन के लिए शपथ-पत्र बनवाती अनचाही। फोटो- भास्कर

गांव में बेटियों को लेकर स्थिति अब भी खराब
गांव में बेटियों को लेकर स्थिति बहुत खराब है इस बात का खुलासा दो लड़कियों के नाम अनचाही होने से होता है। इसलिए माह में एक बार गांव में चौपाल लगा कर ग्रामीणों को जाग्रत करने का प्रयास किया जाएगा। दोनों बच्चियों के नाम परिवर्तन को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। ओपी श्रीवास्तव, कलेक्टर मंदसौर

खबरें और भी हैं...