रामलालजी व साध्वियों का मंगल प्रवेश
मंदसौर | नगर में होने वाली दीक्षा एवं वर्षीतप पारणे के लिए रामलालजी व संत-साध्वियों का शुक्रवार को नगर में मंगल प्रवेश हुआ। सीतामऊ फाटक क्षेत्र से समाजजन ने अगुवाई की। जुलूस के रूप में समाजजन प्रेम कॉलोनी पहुंचे। यहां आचार्य रामलाल ने कहा कि जो सिद्ध भगवान का स्वरूप है वही आत्मा का स्वरूप है। कर्मों को एक किनारे कर दिया जाए तो सारी आत्मा एक है। आपने पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं वनस्पति को जीवन का आधार बताते हुए इन स्तम्भों से सीखने की बात कही। पृथ्वी के समान सहनशील, जल के समान तरल, अग्नि के समान उर्दगामी, वायु के समान समर्थ एवं वनस्पति के समान व्यापक होना चाहिए। विप्रेश मेहता, मनोहरलाल जैन, महेंद्र गादिया, ओमप्रकाश पोरवाल, शांतिलाल रूपावत, शोभागमल कोठीफोड़ा, अशोक खिंदावत सहित कई समाजजन मौजूद थे।
आज समता भवन में होंगे प्रवचन- ओमप्रकाश पोरवाल ने बताया कि 14 अप्रैल को आचार्य प्रेम कॉलोनी से विहार कर नईआबादी स्थित समता भवन में विराजेंगे। प्रवचन सुबह 9 बजे संजय गांधी उद्यान में होंगे।