8 दिनी अंजनशलाका एवं प्रतिष्ठा महोत्सव आज से
मंदसौर | बही पार्श्वनाथ में अंजनशलाका भव्य प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। शुभारंभ शनिवार किया जाएगा। बही पार्श्वनाथ सम्मेद शिखर जल मंदिर के अध्यक्ष प्रकाश गांधी उदयपुर, सचिव महेंद्र चौरड़िया, कोषाध्यक्ष दिलीप रांका ने बताया कार्यक्रम साध्वी सुदर्शना श्रीजी एवं मेवाड़ मालव ज्योति साध्वी चंद्रकला की निश्रा में होगा। 14 अप्रैल सुबह 8 बजे जलयात्रा विधान कुंभ स्थापना, पूज्य गुरुदेव श्री के जन्मदिन 70 वे वर्ष में प्रवेश, 15 अप्रैल रविवार सुबह 8 बजे मंगल मुहूर्त में दस दिगपाल पूजन से लेकर लघु सिद्ध चक्र पूजन, लघुनंदाव्रत पूजन, 16 अप्रैल सुबह 8.30 बजे से चवन कल्याणक विधान से लेकर स्टेज प्रोग्राम , 17 अप्रैल सुबह 6 बजे से जन्म कल्याणक महामांगलिक, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसके बाद नवनिर्मित नूतन धर्मशाला का लोकार्पण, प्रतिष्ठा के चढ़ावे होंगे। इंद्राणी महोत्सव से लेकर स्टेज प्रोग्राम होगा।