लोटखेड़ी रोड पर खड़ी वैन में लगी आग, जनहानि नहीं
भानपुरा | गरोठ-भानपुरा रोड स्थित लोटखेड़ी रोड आबादी क्षेत्र में मुख्यमार्ग पर खड़ी वैन में गुरुवार देररात अचानक आग लग गई। लोगों को तब पता चला जब भारी वाहन चालकों ने आग की लपटें उठती देखीं और आवाज लगाई। सूचना पर रात करीब 11.20 बजे नगर परिषद की फायर ब्रिगेड लेकर कर्मचारी पहुंचे, तब तक आग लगभग बुझ चुकी थी। वैन में गैस किट (टंकी) होने के कारण कोई भी पास जाने में घबरा रहा था। वैन किसकी थी, इसका पता नहीं चल पाया है।
बटवाल का किया सम्मान-मंदसौर | वरिष्ठ पत्रकार डॉ. घनश्याम बटवाल का प्रदेश स्तर पर सम्मान होने के बाद शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने पुलिस कंट्रोल रूम स्थित काॅन्फ्रेंस हॉल में सम्मान किया।