पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • आंदोलन... दूसरे दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

आंदोलन... दूसरे दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | शासकीय विभागों में पदस्थ कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। लिपिक, चतुर्थ श्रेणी, तृतीय श्रेणी कर्मचारी हड़ताल जारी है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने दशपुरकुंज पर एकत्र होकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने विधायक यशपालसिंह सिसौदिया को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर मांगों के निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शासन कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है एवं मप्र शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

खबरें और भी हैं...