जलकर जमा नहीं होने पर हंगामा
मंदसौर | मप्र राज्य कर्मचारी संघ की हड़ताल के चलते कई विभागों में अधिकारियों व कर्मचारियों की कुर्सियां खाली हैं। शुक्रवार को नपा कार्यालय में जलकर की राशि जमा करने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। ऐसे में जलकर जमा कराने पहुंचे मांगीलाल परमार, नारायण भावसार खानपुरा व अन्य लोग नाराज हो गए। इन लोगों ने नपा कार्यालय में विरोध जताते हुए कहा कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं तो नपा को वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए।