भूकंप रोधी कलेक्टोरेट भवन का उद्घाटन जून में
पीआईयू द्वारा यशनगर से बायपास मार्ग पर 11.32 करोड़ में कलेक्टोरेट भवन बनवाया जा रहा है। यह जिले का पहला भूकंपरोधी प्रशासनिक भवन है। मई अंत तक काम पूरा हो जाएगा एवं मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं। फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसमें समय ज्यादा लगता है। काम पूरा करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों की सख्ती के चलते मई अंत तक काम पूरा होने की संभावना है। ऐसे में जल्द नवीन प्रशासनिक भवन का लाभ मिलेगा। शासन ने नवीन कलेक्टोरेट के लिए दो पार्ट में डिजाइन तैयार की। स्वीकृति के अनुसार अभी पार्ट “ए” में केवल कलेक्टर व उनके स्टॉफ के लिए भवन तैयार हो रहा है। पार्ट “बी” में सहयोगी 13 विभागों के लिए भवन के लिए स्वीकृति लेकर दूसरे चरण में काम किया जाएगा।
भवन की ये है खासियत
यशनगर से बायपास पर पीआईयू द्वारा 11.32 करोड़ रुपए से बनवाया जा रहा कलेक्टोरेट भवन।
11.32 करोड़ लागत।
5 साल तक मेंटेनेंस बनने के बाद ठेकेदार करेंगा।
11.32 करोड़ कुल लागत।
5 साल तक मेंटेनेंस बनने के बाद ठेकेदार करेंगा।