मंदसौर में 3 दिनी तप व संयम महोत्सव आज से होगा शुरू
कालाखेत मैदान में तप और संयम महोत्सव होगा। 16 अप्रैल से धार्मिक आयोजनों में आचार्य रामलालजी व 100 से ज्यादा साधु-साध्वियों का सान्निध्य मिलेगा। पहले दिन मंदसौर ग्रुप आइडल प्रतियोगिता में जैन महिला मंडल की 18 टीमें हिस्सा लेंगी। चौबीसी कार्यक्रम में इंदौर की मुमुक्षु सुरभि संघवी शामिल होंगी।
नगर के सुंदरम विहार स्थित गणेश वाटिका में 16 अप्रैल शाम 7 बजे से मंदसौर ग्रुप आइडल प्रतियोगिता होगी। नगर की 18 जैन महिला मंडल की टीमें भाग लेंगी। मुमुक्षु सुरभि की अनुमोदनार्थ चौबीसी गाएंगी। इंदौर निवासी सुरभि सोमवार को नगर में आएंगी। रविवार को यहां धर्मसभा हुई।
ये है कार्यक्रम: 16 अप्रैल : सुबह 7 बजे प्रार्थना। 9 बजे से आचार्यश्री के प्रवचन। शाम 7.30 बजे गणेश वाटिका सुंदरम विहार में दीक्षा के अनुमोदनार्थ भव्य चौबीसा स्पर्घा होगी। विषय ‘तप एवं दीक्षा’ है।
17 अप्रैल : दोपहर 1 बजे मुमुक्षु सुरभि संघवी का अभिनंदन समारोह ।
18 अप्रैल : कालाखेत मैदान में सुबह 6.05 बजे आचार्य रामलाल मसा मुमुक्षु सुरभि को दीक्षा ग्रहण कराएंगे। तपस्वियों का पारणा होगा।