पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • मल्हारगढ़ में फोरलेन पर 20 करोड़ से बनेगा फ्लाय ओवर

मल्हारगढ़ में फोरलेन पर 20 करोड़ से बनेगा फ्लाय ओवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मल्हारगढ़ नगर महू-नीमच राजमार्ग के दोनों तरफ बसा होने से नगरवासियों व आसपास के ग्रामीणों को दिन भर राजमार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। आए दिन घटनाएं व दुर्घटनाएं होती हैं। जिले के दस ब्लैक स्पाॅट में यह चौराहा भी हैं। पांच सालों में 85 दुर्घटनाओं में 19 लोगों मौत हो चुकी है। ऐसे में शासन द्वारा नगर के मध्य से 20 करोड़ से फ्लाय ओवर निकाला जाएगा। प्रस्ताव सेतु विकास निगम ने शासन को भेजा है। अनुपूरक बजट में स्वीकृति के बाद एक माह में प्रशासकीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

मल्हारगढ़ नगर में 12 हजार से अधिक लोग रहते हैं। इसके मध्य से महू-नीमच राजमार्ग निकल रहा है। इस मार्ग के दोनों तरफ नगर बसा हुआ है। संजीत, नारायणगढ़ की तरफ पुराना नगर है जहां 40 फीसदी आबादी रहती है। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन, तहसील कार्यालय, स्कूलों सहित नगर की 60 फीसदी आबादी रहती है। ऐसे में राेज नगर व आसपास गांवों के 60 हजार से अधिक लोगों को रोज महू-नीमच राजमार्ग पार करना होता है। राजमार्ग होने से रोज लाखों छोटे, बड़े वाहन नगर के बीच से तेजी से गुजरते हैं। इससे यहां आए दिन घटनाएं दुर्घटनाएं होती हैं। पांच साल में यहां 85 दुर्घटनाओं में 112 लोग घायल व 19 की मौत हो चुकी हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी जिले के दस ब्लेक स्पाॅट में शामिल कर रखा है। समस्या समाधान के लिए शासन द्वारा अब यहां फ्लाय ओवर की तैयारी कर ली है। अनुपूरक बजट में अनुमोदन होने के बाद सेतु विकास निगम ने 20 करोड़ का प्रोजेक्ट भी तैयार कर शासन को भेज दिया है। जनप्रतिनिधियों की माने तो इसी माह के अंत तक या दस मई तक फ्लाय ओवर की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद तुरंत टेंडर प्रक्रिया कर इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...