पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • दलौदा में सोख्ता गड्‌ढे बनाने पर बनाते सीसी रोड, ताकि गंदगी न रहे व भू जलस्तर भी बढ़े

दलौदा में सोख्ता गड्‌ढे बनाने पर बनाते सीसी रोड, ताकि गंदगी न रहे व भू-जलस्तर भी बढ़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलौदा पंचायत ने जलस्तर को बढ़ावा देने और गली-मोहल्लों में स्वच्छता के लिए पहल की है। पंचायत उन्हीं कॉलोनियों में सीसी रोड की परमिशन देती है जहां के लोग सोख्ता गड्ढों का निर्माण कराते हैं। फायदा ये हैं कि सीसी रोड पर सफाई करने में आसानी रहती है। 20 कॉलोनियों में 200 से अधिक लोगों ने खुद के खर्चे पर सोख्ता गड्ढे तैयार करा लिए हैं। मानसून में क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। सरपंच का कहना है स्थायी समाधान पर काम रहे हैं, इसी बहाने जल संरक्षण और सफाई से वर्षभर लोग जुड़े रहेंगे।

दलाैदा पंचायत की आबादी 13000 है। 20 वार्ड हैं। पंचायत ने 3 सालों में कचरे से खाद बनाने का प्लांट, वाटर प्लांट-वाटर एटीएम जैसे प्रोजेक्ट लागू किए। सरपंच विपिन जैन ने दुकानों की नीलामी व किराये के जरिए पंचायत की स्थायी आमदनी के स्त्रोत डेवलप किए। चूंकी जिलेभर में साल 2017 के मानसून में औसत से कम बारिश हुई थी और वाटर लेवल लगातार कम हो रहा था। ऐसे में भविष्य की परेशानियां देखते हुए पंचायत ने सीसी रोड वाले प्रस्तावों को सोख्ता गड्‌ढों से जोड़ा। दरअसल कई मोहल्लों में ड्रेनेज संबंधी परेशानी थी और पानी रहता था, ऐसे में रोड बनाने से पहले गली में ग्रामीणों ने खुद के खर्चे पर सोख्ता गड्‌ढे तैयार कराए और उसके बाद सीसी रोड बना। पास में ड्रेनेज सिस्टम बनाया ताकि एक ओर नालियों के पानी का बहाव लगातार जारी रहे तो दूसरी रोड पर व्यर्थ बहने वाला पानी सीधे जमीन में उतरे। तकनीक जलस्तर बढ़ाने में उपयोगी रहती है।

नालियों का पानी सड़कों पर बहने के बजाए सीधे जमीन में जाएगा

साेख्ता गड्‌ढा ऐसे मददगार

अकसर हैंडपंप या मकानों से व्यर्थ पानी रोड पर फेंका जाता है। ऐसे में सोख्ता गड़्ढे बनाने से वेस्ट जल सीसी रोड से जमीन में जाता हैं। ईंटों की मदद से 5 से 6 फीट तक का गड्‌ढा खोदा जाता है और सीमेंट से नींव भरते हैं। ऐसेे में पानी सीधे जमीन में जाएगा और भू-जलस्तर में इजाफा होगा। इसका लाभ देखते हुए सरपंच जैन ने विज्ञान की तकनीक पर काम किया और मानसून सीजन से लाभ दिखने लगेगा।

गड्ढे की लागत 800 रुपए-एक सोख्ता गड््ढे की लागत 800 रुपए आती है। ईंटों के टुकड़े, पत्थर, मिट्टी का उपयोग होता है, कुछ पाइप लगते हैं। लोगों के बाथरूम के पाइप, नालियों से लगाकर सीधे गड्ढे से जोड़ दिया है ।

सोख्ता गड्ढे का खर्च जनता स्वेच्छा से वहन कर रही

पंचायत क्षेत्र में जहां नया सीसी रोड बना रहे हैं, उसके नीचे सोख्ता गड्‌ढे बनाए जा रहे। इससे पानी जमीन में जाएगा और जलस्तर बढ़ेगा। 200 परिवारों ने इसका खर्च खुद वहन किया है। सभी वार्ड में अनिवार्य व्यवस्था लागू कर दी है। इन प्रयासों से पंचायत के 45 फीसदी हिस्से को अब तक कवर किया जा चुका है। इसका लाभ मानसून सीजन से दिखने लगेगा। -विपिन जैन, सरपंच दलौदा

रोड बनाने वाले स्थान पर पाइप लाइन, ईंटों से सोख्ता गड्‌ढे तैयार किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...