पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • लहसुन के कट्‌टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे 15 क्विंटल डोडाचूरा पकड़ा

लहसुन के कट्‌टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे 15 क्विंटल डोडाचूरा पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी पुलिस ने एसआईटी के साथ मिलकर शनिवार देररात चौपाटी क्षेत्र में फोरलेन पर नाकेबंदी की और मंदसौर तरफ से आया मिनी ट्रक पकड़ा। इसमें लहसुन के कट्‌टों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 15 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त हुआ। हालांकि ट्रक चालक व उसका साथी पुलिस को देखकर दूर से ही ट्रक खड़ा करके अंधेरे में भाग निकले। अब पुलिस मामला दर्ज कर तस्करी में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।

सीएसपी आशुतोष बागरी ने बताया एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) को शनिवार रात में सूचना मिली थी कि मंदसौर से रतलाम तरफ एक मिनी ट्रक में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है। इस आधार पर एसआईटी आरक्षकों ने फोरलेन पर नाकेबंदी की। इसी दौरान मंदसौर तरफ से आए ट्रक (एमपी 09 जीएफ 1015) के चालक ने फोरलेन पर पुलिस की नाकेबंदी देखकर दूर ही ट्रक रोक दिया। ट्रक रोकते ही आरोपी अंधेरे में पुलिया तरफ होते हुए भाग निकले।

खबरें और भी हैं...