पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बीपीएल चौराहे पर सत्यसाईं सेवा समिति ने लगाई प्याऊ

बीपीएल चौराहे पर सत्यसाईं सेवा समिति ने लगाई प्याऊ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | श्री सत्य साई सेवा समिति ने बीपीएल चौराहे पर प्याऊ का शुभारंभ किया। इस निःशुल्क प्याऊ पर हर दिन सत्य साई सेवा समिति के पदाधिकारी सेवाएं देंगे। शुभारंभ पर पक्षियों के लिये आमजन को सकोरे वितरित किये। अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने कहा 38 सालों से लगातार यह समिति सेवा कार्य कर प्याऊ लगा रही है जो अनुकरणीय है। सेवा के उद्देश्य को लेकर यह समिति नगर में स्वच्छता, धार्मिक आयोजन, जरूरतमंदों की सेवा जैसे अनेक प्रकल्प संचालित करती है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. घनश्याम बटवाल, समिति जिलाध्यक्ष डी.सी. सक्सेना, जिला सेवा प्रभारी डॉ. प्रकाश चंदवानी, श्रीकांत त्रिवेदी मौजूद थे।

प्याऊ का शुभारंभ- मंदसौर। डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को डॉ आंबेडकर चौराहा पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाजखेड़ी द्वारा प्याऊ का शुभारंभ किया। सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, प्रहलाद बंधवार, अजयसिंह चौहान, महेंद्र चौरड़िया, हिम्मत डांगी सहित कई लोग मौजूद थे। संचालन मंजू भावसार ने किया। आभार लालभाई अजमेरी ने माना।

खबरें और भी हैं...