मंदसौर | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), दशपुर योग शिक्षा संस्थान, जैन सोशल ग्रुप मैन एवं संगिनी जेएसजी मैन के संयुक्त तत्वावधान में 20 मई को ह्दय रोग के कारण व बचाव विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार सुबह 7 से 8 बजे तक दशपुर कुंज स्थित योग केंद्र पर होगा। इसमें मेदांता हाॅस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भारत रावत स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगे। जानकारी आईएमए अध्यक्ष डॉ. विमल मेहता ने दी।