मंदसौर/पिपलियामंडी | अफजलपुर पुलिस ने गुरुवार को एक पिकअप से साढ़े तीन क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया है। पिपलियामंडी में 90 किलो डोडाचूरा पकड़ा गया है। अफजलपुर में कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार हो गया। टीआई संजीव परिहार ने बताया गुरुवार को पिकअप (आरजे 09जीबी667) को रोका। इस पर चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। तलाशी लेने पर लहसुन के कट्टों के बीच साढ़े तीन क्विंटल डोडाचूरा मिला। पिपलियामंडी टीआई कमलेश सिगार ने बताया बही फंटे पर मंदसौर की ओर से आ रही कार की तलाशी ली। कार से 90 किलो डोडाचूरा मिला। रामटेकरी निवासी जयवर्धन सिंह पिता सुदर्शन शक्तावत (20) एवं जॉबा की ढाणी जिला जोधपुर निवासी राधाकिशन पिता धानुराम विश्नोई (40) को पकड़ा।