मंदसौर | मल्हारगढ़ तहसील के टकरावद में बुधवार शाम को चौपाल लगी। यहां एसडीएम अंकिता प्रजापति, एसडीओपी धीरज बब्बर,नायब तहसीलदार संतोष घाटिया, थाना प्रभारी बापूसिंह बामनिया व प्रशासनिक अमला पहुंचा । अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने पेयजल कुइयां के पास अतिक्रमण, हरिजन बस्ती में शराब ठेका हटाने हटवाने की मांग की। जनपद प्रतिनिधि सुभाष पाटीदार, सरपंच इंद्राबाई पाटीदार, सूरजमल पाटीदार, मोहनलाल पटेल, गोपाल पोरवाल, बंशीलाल पाटीदार,पूर्व सरपंच बाबूलाल मालवीय सहित ग्रामीण मौजूद थे।