पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोया तेल वायदों में अल्प समय में 16 रुपए की बड़ी घट बढ़

सोया तेल वायदों में अल्प समय में 16 रुपए की बड़ी घट-बढ़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनसीडीईएक्स सोया तेल वायदों में कुछ सटोरिए 5-10 मिनिट में खेल कर गए। 769 रुपए वाला तेल 785 रुपए बिक जाने के बाद लगे हाथ 774 रुपए पर लाकर खड़ा कर दिया था। वायदे में उठापटक की वजह से प्रात: कुछ प्लांटों ने 760 रुपए में बेचवाल थे। 765 रुपए नीमच 748 रुपए वाला 756 रुपए बोला जाने लगा है। अर्थात 8 रुपए 10 किलो पर एक झटके में बढ़ गए जबकि ऐसा कोई बड़ा कारण स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 750 से 770 रुपए पर स्थिर रहे।

आयात में वृद्धि

वर्ष 2017-18 में खाद्य तेलों का आयात 10 प्रतिशत बढ़कर 1.55 करोड़ टन से कुछ अधिक हो गया है। इस अवधि में पाम तेल का आयात अधिक होने से कुल आयात में वृद्धि दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 1.42 करोड़ टन खाद्य तेलों का आयात किया गया था। उपरोक्त आयात में 3.92 लाख टन अखाद्य तेल का आयात भी हुआ है। सोया तेल में प्रात: भाव कम होने से कुछ मात्रा में सौदे भी हुए हैं किंतु वायदों में सोया तेल वायदा एकदम जम्प मार गया। दूसरी और सोयाबीन वायदा 11.45 बजे के आसपास 70 रुपए तेज चल रहा था बाद में 6-7 रुपए प्लस रह गया। केएलसीई 39 प्लस बंद। शिकागो में सोयातेल रनिंग में 17 प्लस चल रहा था। प्लांटों में सोया तेल अविएग्रो 760 के बाद 765 रुपए। केशव 760 के बाद 763 विप्पी 765 के बाद 767बजरंग 761 के बाद 765 महाकाली 763 के बाद 767 मंदसौर 752 के बाद 758 रुपए इंदौर पाम 770 रुपए। कांडला पाम 712 से 715 सीपीओ 635 से 637 सोया डीगम 720 से 722 रिफाइन 748 से 750 रुपए।

प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन बैतूल ऑयल ख्याति महाकाली 3750 गुजरात अंबुजा 3740 इटारसी ऑयल 3725 खंडवा ऑयल 3700 कृति 3700 धानुका 3725 बंसल भोपाल 3750 शांति ओवरसीज 3700 सावरिया एग्रो मंडीदीप 3775 रामा 3700 धुले 3825 सोलापुर 3890 लातुर नांदेड़ हिंगोली 3870 रुपए। सरसों की आवक 4 लाख बोरी की रही। राजस्थान में 2 लाख मप्र 20 हजार उप्र 80 हजार गुजरात 15 हजार पंजाब- हरियाणा 55 हजार बोरी की आवक रही।

इंदौर सींगदाना तेल 910 से 930 सोया रिफाइन 760 से 767 साॅल्वेंट 734 से 736 रुपए। तिलहन बाजार|मंडी में सरसों हलकी 3500 से 3600 बेस्ट 3700 से 3800 निमाड़ी 3850 से 3950 रायड़ा 3350 से 3500 सोयाबीन 3650 करंज 2450 टोली 2400 रुपए। कपास्या खली| इंदौर, देवास, उज्जैन 1000 (60 किलो) 1166 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 985 (60 किलो) 1149 (70 किलो) अकोला 1475 रुपए।

खबरें और भी हैं...