डॉक्टरों के चैंबर खाली, मरीजों की लगी कतार
जिला अस्पताल की जनरल ओपीडी में मंगलवार को डॉक्टर के ज्यादातर चैंबर खाली रहे। इससे रोगियों की लंबी कतार लगी। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे की ओपीडी में रजिस्टर्ड रोगियों की संख्या 685 रही जबकि सोमवार को संख्या 904 तक थी। वैसे जिला अस्पताल में जनरल ओपीडी में 5 डॉक्टरों की जिम्मेदारी रहती है। डॉ. निशांत शर्मा के पिपलियामंडी ट्रांसफर होने के बाद सप्ताहभर से इमरजेंसी ड्यूटी व ओपीडी शेड्यूल तक असर आया है।
जनरल ओपीडी के लिए वैसे डॉ. पीसी आर्य, डाॅ. अरिहंत जैन, डॉ. सौरभ मंडवारिया, डॉ. विशाल गौड़, डॉ. बहादुरसिंह कटारे की ड्यूटी लगती है लेकिन मंगलवार को जनरल ओपीडी में डॉ. गौड़, डॉ. मंडवारिया ही चैंबर में ड्यूटी पर थे। बाकी कैबिन खाली होने से खासी भीड़ रही। दरअसल शेष डॉक्टर पर इमरजेंसी ड्यूटी, डे-नाइट ड्यूटी पर होने से आए दिन यह स्थिति बनती है। ऐसे में ओपीडी में सीमित चिकित्सक होने से पूरा भार यहीं पड़ता है और रोगियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। मामले में सिविल सर्जन डॉ. एके मिश्रा का कहना है डॉ. निशांत का स्थानांतरण हो चुका है, पहले से ही कई पद रिक्त हैं। रोगियों को समय पर उपचार के लिए ओपीडी ड्यूटी को लेकर सुधार कराएंगे।
अस्पताल ओपीडी में मंगलवार को 685 रोगियों ने जांच कराई।
ओपीडी में इस तरह बढ़ी मरीजों की संख्या
तारीख मरीज
11 अप्रैल 61
12 अप्रैल 609 13 अप्रैल 732 14 अप्रैल 252
तारीख मरीज
15 अप्रैल 252 16 अप्रैल 904 17 अप्रैल 685
(स्रोत : अस्पताल ओपीडी कार्यालय)