पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंकिता प्रजापति मल्हारगढ़ की पहली महिला एसडीएम बनीं

अंकिता प्रजापति मल्हारगढ़ की पहली महिला एसडीएम बनीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मंदसौर/मल्हारगढ़

मल्हारगढ़ के प्रशासनिक व्यवस्था के इतिहास में अंकिता प्रजापति पहली महिला एसडीएम बनीं। मंगलवार को उन्होंने ज्वाइनिंग ली।

कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत यह बदलाव किया और मंदसौर की डिप्टी कलेक्टर अंकिता को मल्हारगढ़ एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी। ‘भास्कर’ से चर्चा में एसडीएम ने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रजन को मिले, इसके लिए विकासखंड स्तर पर पूरे प्रयास किए जाएंगे। खासकर जनता से जुड़े सभी काम समय पर कराने को प्राथमिकता दी जाएगी। उचित व्यवस्था होगी। इधर, मल्हारगढ़ के एसडीएम रहे प्रकाश नायक को अब मंदसौर कलेक्टर कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी है।

अंकिता प्रजापति

खबरें और भी हैं...