पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देह व्यापार में लिप्त 10 युवती व 6 युवकों को जेल भेजा, 2 मेहमानों को भी ले गए थे, उन्हें छोड़ा

देह व्यापार में लिप्त 10 युवती व 6 युवकों को जेल भेजा, 2 मेहमानों को भी ले गए थे, उन्हें छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोरलेन किनारे परवलिया बांछड़ा डेरे से देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार 10 युवतियों व 6 युवकों को पुलिस ने मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने दबिश के दौरान 8 युवकों को गिरफ्तार किया था लेकिन जांच में पता चला कि पकड़े गए युवकों में से दो मेहमान थे, जो शादी की पत्रिका देने आए थे। इसलिए देररात उन्हें बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। मंगलवार सुबह परवलिया में ही समाज के लोगों ने केंद्रीय ंमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

रिंगनोद थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने बताया सोमवार शाम एएसपी राजेश सहाय, सीएसपी आशुतोष बागरी के नेतृत्व में टीम गठित कर परवलिया बांछड़ा डेरे में दबिश दी थी। जहां से देह व्यापार में लिप्त 10 युवतियों तथा 8 युवकों को गिरफ्तार किया था। देररात तक मामले की जांच की गई। इसमें पता चला पकड़े गए श्यामलाल पिता दारासिंह (37), लखन पिता अनारसिंह (28) दोनों निवासी बागाखेड़ा तो इन्हीं के समाज के हैं और ये शादी की पत्रिका देने के लिए परवलिया गए थे। इसलिए दोनों को बिना कार्रवाई के मंगलवार तड़के छोड़ दिया। बाकी आरोपी धर्मेंद्र पिता प्रभुलाल मालवीय निवासी शिवधाम कॉलोनी देवास रोड उज्जैन, शोएब पिता हनीफ मोयल निवासी मराठों का वास रतलाम, दीपक पिता कैलाश मालवीय निवासी अशोक नगर उज्जैन, प्रदीप पिता कालीदास गौड़ निवासी विवेकानंद कॉलोनी राजगढ़ गुजरात, हरेंद्र उर्फ हरिन पिता विजय भाई निवासी बुबार पाली संतमल राजगढ़ गुजरात एवं कारूलाल पिता चुन्नीलाल माली निवासी ग्राम चौकी थाना रिंगनोद और 10 युवतियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 6, 7, 8 में प्रकरण दर्ज किया। मंगलवार शाम आरोपी युवकों को जावरा उपजेल एवं युवतियों को रतलाम जेल भेज दिया है।

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलाेत ने अधिकारियों से बात की, रोजगार के लिए प्रयास करेंगे

जावरा से मंदसौर तरफ जाते वक्त मंगलवार सुबह परवलिया में फोरलेन पर बांछड़ा समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत को ज्ञापन दिया। समाज एवं शिवसेना नेता प्रकाश सोलंकी समेत अन्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि पुलिस बार-बार डेरे में दबिश देती है और लड़कियों को जेल भेज देती है। फिर वकील और पुलिस कार्रवाई में काफी पैसे खर्च हो जाते है। इस तरह ये काम बंद नहीं होगा। इन लड़कियों को रोजगार उपलब्ध करवाएं। रोजगार मिलेगा तो ये खुद ही मुख्य धारा से जुड़ जाएंगीं। फिर ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गेहलोत ने फोन पर किसी अधिकारी से बात की। निर्देश दिए कि समाज उत्थान के लिए जो योजनाएं लागू हैं, उन्हें धरातल पर लाएं और रोजगार के लिए प्रयास करें।

खबरें और भी हैं...