सेवा... पक्षियों के लिए वितरित किए जलपात्र
मंदसौर | दिगंबर जैन महिला महासमिति द्वारा पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए लोगों को 101 जलपात्र वितरित किए। ग्रुप अध्यक्ष साक्षी जैन ने कहा कि लोग छत पर या पेड़ के नीचे पक्षियों के लिए जलपात्र अवश्य लगाएं। शशि बाकलीवाल, पूनम बाकलीवाल, अलका बाकलीवाल, राजकुमारी जैन, पदमा बड़जात्या, वंदना पाटनी मौजूद थीं।