बही पार्श्वनाथ तीर्थ सम्मेदशिखर में 32 एसी रूम, 4 हॉल का लोकार्पण
बही पाश्वनार्थ तीर्थ में महामांगलिक सुनाते संतश्री। मौजूद श्रावक-श्राविकाएं।
पिपलियामंडी | बही पार्श्वनाथ तीर्थ स्थित सम्मेदशिखर में मंगलवार को साध्वी सुदर्शनाश्रीजी, चंद्रकलाश्रीजी की निश्रा में मंगलवार प्रात: जन्मकल्याणक गुरु भक्ति उत्सव शुरू हुआ। मांगलिक भी हुई। 32 एसी रूम व 4 हॉल का लोकार्पण हुआ। स्वागत भाषण सम्मेद शिखर दल समिति सचिव महेंद्र चौरड़िया ने किया। विधि-विधान अहमदाबाद के विपुल भाई ने कराया। महामांगलिक में मुंबई, अहमदाबाद, उदयपुर, सूरत, मंदसौर, नीमच, रतलाम तक के श्रद्धालु शामिल हुए। 18 अप्रैल सुबह 9 बजे स्टेज प्रोग्राम से लेकर साध्वी चरणकला श्रीजी समेत सामूहिक वर्षीतप का पारणा होगा। सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बही पार्श्वनाथ श्रीसंघ के अध्यक्ष प्रकाश गांधी उदयपुर, सचिव चौरड़िया, कोषाध्यक्ष दिलीप रांका भी मौजूद थे।