- Hindi News
- National
- 1 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य एक माह में खरीदा 5.87 लाख क्विंटल
1 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य एक माह में खरीदा 5.87 लाख क्विंटल
जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू हुए एक माह हो चुका है। अब तक 5 लाख 87 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी हो चुकी है। 31 हजार रजिस्टर्ड किसानों में से 11 हजार 591 ने फसल बेची है। जिले में गेहूं खरीदी का लक्ष्य इस साल के लिए 1 लाख मीट्रिक टन रखा है। लगातार उपज आने के बीच प्रशासन अब लक्ष्य को सवा या डेढ़ लाख तक करने पर विचार कर रहा है।
15 मार्च से जिले के मंदसौर, गरोठ, सीतामऊ, मल्हारगढ़ और भानपुरा विकासखंड के 41 केंद्रों पर गेहूं खरीदी शुरू हुई। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उक्त खरीदी की जा रही है। मंगलवार तक की स्थिति में जिलेभर में 5 लाख 86 हजार 121 क्विंटल गेहूं खरीदी हो चुकी है। इस काम में अब तक 50-50 किलो क्षमता वाले 12 लाख बारदान उपयोग में आ चुके हैं। खरीदी 15 मई तक चलेगी और करीब 19 हजार किसानों का गेहूं अब भी खरीदी केंद्रों पर आना बाकी हैं। दरअसल, पिछले साल जिले में प्रति हेक्टेयर उत्पादन के मान से किसानों से 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन औसत से गेहूं खरीदा था जबकि इस बार औसत उत्पादन 38 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का अनुमान था। गेहूं की आवक लगातार होने से प्रदेश के कई हिस्सों में सरकार लक्ष्य को बढ़ाने की अनुमति पर विचार कर रही है, ऐसे में मंदसौर से भी प्रक्रिया पर अगले दिनों में काम हाेना है। वर्तमान में सभी केंद्रों पर किसानों को समय पर मैसेज मिल रहे हैं और नजदीकी केंद्रों पर माल बेचा जा रहा है। नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक डीके शर्मा ने बताया पिछले साल की तुलना में इस बार महीनेभर की अवधि में गेहूं का स्टॉक अधिक रहा है। किसी भी केंद्र पर परेशानी जैसी स्थिति नहीं है। लगातार मॉनीटरिंग की जा रही। बारदान की कमी नहीं है, उज्जैन कार्यालय को डिमांड भेजी जा चुकी है।
8 मंडी और 1 उपमंडी में चना, मसूर व सरसों की खरीदी जारी
मंदसौर मंडी में चना, सरसों और मसूर की खरीदी जारी।
भास्कर संवाददाता | मंदसौर

जिले की मंदसौर समेत 8 मंडियों और 1 उपमंडी में 10 अप्रैल से विपणन संघ ने चना-मसूर और सरसों की खरीदी शुरू कर ली है। 7 दिनों में अब तक 1071 क्विंटल चना, 580 क्विंटल 80 किलो मसूर और 565 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। जिलेभर से करीब 46 हजार किसानों ने उपज बेचने को रजिस्ट्रेशन करा रखा है और अब तक 2100 किसान उपज बेच चुके हैं। इसी तरह मंदसौर विपणन संघ में आने वाले नीमच जिले में 175 क्विंटल 50 किलो सरसों, चना की 974 क्विंटल और 128 क्विंटल मसूर खरीदी जा चुकी है। विपणन संघ के जिला अधिकारी एएल पांडेय ने बताया लगातार अपडेट लिया जा रहा है। अधिक मूल्य मिलने से किसानों का रुझान इस ओर बढ़ा है।