प्रशिक्षण... गोटा और थ्रेड ज्वैलरी बनाना सिखाया
मंदसौर | श्री जांगड़ा पोरवाल महिला मंडल ने निःशुल्क वर्कशॉप की। इसमें गोटा व थ्रेड ज्वैलरी के साथ ही कई उपयोगी ब्यूटी टिप्स भी दिए गए। प्रशिक्षक मिल्की डबकरा व सुवासरा से आई मोना डंग, संगीता काला के साथ नन्हीं त्रिशा काला का निधि गुप्ता, माला मोदी, पिंकी सेठिया, सीमा उदिया, रानी र|ावत, सुधा फरक्या, निर्मला सेठिया व हेमलता गुप्ता ने स्वागत किया। डबकरा ने गोटा ज्वैलरी व त्रिशा काला ने थ्रेड ज्वेलरी का प्रशिक्षण दिया। इसमें महिलाओं को उपयोगी सामग्री बनाना सिखाई। मोना डंग ने सूर्य की तेज रोशनी में अल्ट्रावाइलेट किरणों से त्वचा को बचाने व असमय आने वाली झुर्रियों से निजात पान के टिप्स दिए। अध्यक्ष कुसुम सेठिया, कोषाध्यक्ष सुनीता सेठिया, सचिव रेखा उदिया, प्रवक्ता प्रिया फरक्या, रितु गुप्ता, अपेक्षा गुप्ता, प्रगति पोरवाल, अलका मुजावदिया, जाग्रति सेठिया, मनीषा सेठिया, रेखा गुप्ता, ममता, कौशल्या, गीता पोरवाल सहित अनेक बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित थीं। संचालन आरती पोरवाल ने किया एवं आभार प्रमिला संघवी ने माना।