आज निकलेगी वाहन रैली, होगा हवन
मंदसौर | ब्राह्मण समाज के आराध्य देव परशुराम जन्मोत्सव पर 18 अप्रैल काे वाहन रैली निकाली जाएगी। यह शाम 4 बजे परशुराम वाटिका से शुरू होकर महावीर मार्ग, लक्ष्मीबाई चौराहा समेत अन्य मार्ग होकर दया मंदिर रोड से रामटेकरी स्थित परशुराम वाटिका पर समाप्त होगी। समाज अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा ने बताया सुबह 7.30 बजे आचार्यों द्वारा हवन व अभिषेक होगा। 22 अप्रैल को सम्मान समारोह होगा। बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहेंगे।