मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित
मंदसौर | राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों व पंचायतों की फोटाेयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2018 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। फोटोयुक्त मतदाता सूची का नपा वार्ड और ग्राम पंचायत व अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 30 मई को हाेगा। मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्ति 30 मई से 8 जून तक केंद्रों पर लिए जाएंगे। निराकरण 15 जून तक होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 2 जुलाई तक होगा।