पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी खरीदी का सरसों के भाव पर विशेष प्रभाव नहीं

सरकारी खरीदी का सरसों के भाव पर विशेष प्रभाव नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | सरसों तेल में मांग का अभाव होने से मिल वालों ने सरसों की खरीदी से हाथ खींच रखा है। देशभर में सरसों की दैनिक आवक 4.50 से 5 लाख बोरी के बीच हो रही है। सरसों भरतपुर में 3550 अलवर में 3700 जयपुर में 3975 एवं कोटा में 3600 से 3650 रुपए के भाव बताए गए। भावों में अधिक मंदी के बाद किसानों की बेचवाली अटक सकती है। सरकारी खरीदी का प्रभाव भावों पर नहीं पड़ पा रहा है। सरसों तेल एक्सपेलर के भाव उत्पादक मंडियों में 720 से 740 रुपए राजस्थान में कच्चीघानी तेल के भाव 750 से 770 रुपए रह गए। सरसों डीओसी कोटा 5500 से 6000 रुपए प्रति टन के भाव बताए गए।

लक्ष्य 15.89 लाख टन

केंद्र सरकार ने सरसों खरीदी का लक्ष्य 15.89 लाख टन का रखा है। व्यापारिक उत्पादन अनुमान 58 से 60 लाख टन के करीब बताया जा रहा है अर्थात् 25 प्रतिशत की खरीदी की जाएगी। इतनी कम मात्रा में खरीदी से भावों की मंदी अटकने वाली नहीं है। मप्र में 3.90 लाख टन, राजस्थान 8 लाख टन, उप्र में 1.60 लाख टन, हरियाणा में 2.37 लाख टन खरीदी का लक्ष्य रखा है। एक विशेषज्ञ के अनुसार अगर चीन अमेरिका से आयात होने वाले सोयाबीन पर शुल्क बढ़ा देता है, तो विश्व सोया मील निर्यात में दक्षिण अमेरिका की भागीदारी कम हो जाएगी। निर्यात घटने से अमेरिका में सोयाबीन के भाव कम होगा, किंतु सोया मील की मांग बढ़ जाएगी। इससे अमेरिका के प्लांटों में क्रशिंग मार्जिन बढ़ सकते हैं फंड्स वालों को उम्मीद है कि यूएसडीए की अगली रिपोर्ट में अर्जेंटीना में सोयाबीन की फसल और कम करके बताई जा सकती है। सोया तेल में कामकाज कमजोर रहे। प्लांटों में सोया तेल विप्पी 763 केशव 765 अविएग्रो बजरंग 766 महाकाली 768 धानुका 753 से 754 एमएस 754 मंदसौर 757 इंदौर पाम 772 से 773 रुपए। कांडला पाम 709 से 712 सीपीओ 640 सोया डीगम 720 सोया रिफाइन 748 से 750 रुपए। प्लांटों की खरीदी सोयाबीन प्रेस्टीज 3825 महाकाली 3850 रामा 3800 खंडवा ऑयल्स 3800 कृति 3775 रुपए।

इंदौर सींगदाना तेल 880 से 900 सोया रिफाइन 772 से 773 साॅल्वेंट 730 से 735 रुपए। तिलहन बाजार|मंडी में सरसों हलकी 3600 से 3700 बेस्ट 3800 से 3900 निमाड़ी 3950 से 4000 रायड़ा 3350 से 3500 सोयाबीन 3750 करंज 2450 टोली 2400 रुपए। कपास्या खली| इंदौर, देवास, उज्जैन 1010 (60 किलो) 1178 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 990 (60 किलो) 1056 (70 किलो) अकोला 1475 रुपए।

खबरें और भी हैं...