यातायात सुधारने के लिए 23 से 30 तक जिले में यातायात सप्ताह
जिले में 23 से 30 अप्रैल तक यातायात सप्ताह मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर शनिवार रात 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सीएसपी राकेशमोहन शुक्ल, ट्रैफिक थाना इंचार्ज विष्णु वास्कले की उपस्थिति में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, एनजीओ, संस्थाओं, वरिष्ठजन की बैठक हुई। इसमें सड़क पर सुरक्षित यातायात, आमजन को नियमों के प्रति जागृत करने को लेकर चर्चा की।
सीएसपी शुक्ल ने दुर्घटना के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता जताई और कहा सुरक्षा की जवाबदेही हम सबकी है। सामूहिक प्रयासों से ही सुधार संभव है। ट्रैफिक इंचार्ज वास्कले ने बताया सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम, पेंटिंग समेत कई प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। मकसद एक्सीडेंटल केसेस के प्रति लोगों में अवेयरनेस लाना है। नपा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी अजीजउल्लाह खान, समरसता मंच के विनोद मेहता, सिंधी समाज के वरिष्ठ अनिल संगवानी समेत उपस्थित जन ने सुझाव भी दिए।
सुरक्षित यातायात, आमजन को नियमों के प्रति जागृत करने को लेकर चर्चा की।