पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज का दिन कानून निर्माता आंबेडकर का दिन है सांसद

आज का दिन कानून निर्माता आंबेडकर का दिन है- सांसद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर सहित अंचल में शनिवार को आम्बेडकर जयंती मनाई। आम्बेडकर चौराहा पर सुबह से कार्यक्रम चलते रहे। राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। आंबेडकर जन्मोत्सव समिति व भीम सेना के सदस्य रैली के रूप में आम्बेडकर चौराहा पहुंचे। ग्राम गुर्जरबर्डिया में जिलास्तरीय समारोह आयोजित हुआ। सांसद व विधायक ने ग्राम मेनपुरिया में श्रमदान का जयंती मनाई। वाल्मीकि समाज ने आंबेडकर चौराहा पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अभा वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष पटेल मुकेश चनाल, मनोहर तंवर, जीवन तंवर ने विचार रखे।

जिला प्रशासन द्वारा गुर्जर बर्डिया में जिलास्तरीय मुख्य समारोह किया। महू में आयोजित मोदी के संदेश का सीधा प्रसारण किया। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा आज का दिन ऐसे व्यक्ति का दिन जिसने भारत का संविधान का निर्माण किया। बाबा साहेब ने भारत की विषमताओं को दूर कर सब को एक साथ मिलाने का प्रयास किया। संविधान निर्माण आंबेडकर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्होंने समाज को भाईचारे व समरसता का संदेश दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा, जनपद अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय, कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमारसिंह, जिपं सीईओ पंकज जैन सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।

उनके कामों को भूलाया नहीं जा सकता
सीतामऊ स्थानीय विधायक कार्यालय पर अांबेडकर जयंती मनाई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह पवार ने कहा कि बाबा साहब ने हमें जो संविधान उपलब्ध कराया राष्ट्र उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। आपने दलित व पिछड़ा वर्ग के लिए जो काम किया है उसे भूला नहीं जा सकता। रामेश्वर जामलिया, सुमित रावत, मनोहर लाल सोलंकी, दीपक सेन मंगू, शेख घनश्याम सुर, खेड़ा प्रकाश पटवारी आदि ने विचार रखे।

पुष्पांजलि के बाद समरसता के साथ चल समारोह का शुभारंभ हुआ
मंदसौर। आंबेडकर समरसता संघ अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश सह संयोजक महेश जूनवाल एवं जटिया समाज अध्यक्ष सुरेश खोलवार के नेतृत्व में समरसता संघ ने जयंती मनाई। बग्घी में विराजमान बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुष्पांजलि के बाद समरसता के साथ चल समारोह का शुभारंभ हुआ जो खानपुरा प्रतापगढ़ पुलिया, मंडी गेट, धानमंडी, जनकुपूरा, बढ़ा चौक, घंटाघर होते हुए अांबेडकर चौराहा पहुंचा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र चौरड़िया, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष बसंती लाल मालवीय, वाल्मीकि समाज प्रमुख राजाराम तंवर, सूरजमल चाचा, सांस्कृतिक कला एवं कला प्रकोष्ठ जिला संयोजक जीतेश पंड्या, अरविंद सारस्वत, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संभाग सह प्रभारी अफ़ज़ल शाह, पवन हिंगोरिया, कोमल वाणवार उपस्थित थे।

स्वच्छता का संकल्प लिया
सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया मेनपुरी पहुंचे। समारोह को संबोधित कर लोगों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने ग्राम स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

समाजसेवी तंवर का सम्मान
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने मानव मूल्यों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में संविधान में समानता, न्याय व स्वाभिमान पूर्ण जीवन के लिए प्रावधान किए। आज भारत में भेदभाव रहित वातावरण उनके प्रयासों की देन है। देश में भाजपा व सहयोगी संगठन संविधान के प्रावधानों पर प्रश्न चिंह खड़ेकर संविधान में बदलाव करने की चेष्टा कर रहे हैं इसलिए कांग्रेस आज से संविधान बचाओ अभियान शुरू कर रही है। समाजसेवी जगी बाबू तंवर का स्वागत किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय, तरुण खिंची, कांतिलाल राठौड़ आदि ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संचालन जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री रमेश ब्रिजवानी ने किया। आभार ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख ने माना।

खबरें और भी हैं...