पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमजोर मांग से सोयाबीन तेल एवं सरसों वायदा में गिरावट का दौर

कमजोर मांग से सोयाबीन तेल एवं सरसों वायदा में गिरावट का दौर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | अक्षय तृतीया का दिन होने से सोया तेल में मांग नहीं के समान रही। वायदों में तेल, सोयाबीन एवं सरसों मंदी में चल रहे थे। उप्र वाले दक्षिण भारत में रायड़ा काफी सस्ते भाव पर बेच रहे हैं, जिससे मप्र का कामकाज ठप पड़ गया है। रायड़ा-सरसों से लेवालों ने हाथ खींच लिए हैं, क्योंकि सरसों वायदों में आए दिन गिरावट आ रही है। प्लांटों ने सोया तेल के भाव 765 रुपए के खोले थे, कामकाज नहीं के समान रहा।

सरसों में मांग कम-गर्मी का मौसम होने आपूर्ति बढ़ने और बाजारों में मांग कमजोर रहने से सरसों तेल के भावों में लगभग स्थिरता आ गई है। हरियाणा और उप्र की मंडियों में लेवाली कम है। बिहार और बंगाल तरफ की मांग कमजोर होने से राजस्थान की मंडियों में सरसों तेल के भाव घट गए। पिछले माह हुए रबी सम्मेलन में सरसों का उत्पादन 70.50 लाख टन होने की संभावना व्यक्त की गई थी।

कपास्या खली वायदे में 1.75 से 2% की गिरावट की वजह से खली भावों में भारी गिरावट आ गई। अकोला में कपास्या खली 1400 रुपए और महाराष्ट्र के कुछ सेंटरों पर 1375 रुपए में बेचवाल बताए गए।

केएलसीई 1 प्लस बंद। शिकागो में सोया तेल 12 प्लस चल रहा था। प्लांटों में सोया तेल विप्पी अविएग्रो केशव बजरंग 765 महाकाली 766 धानुका एमएस 755 मंदसौर 757 इंदौर पाम 770 रुपए कांडला पाम 710 सीपीओ 638 सोया डीगम 717 से 718 सोया रिफाइन 747से 750 रुपए। प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन महाकाली एमएस नीमच धानुका 3750 गुजरात अंबुजा 3650 इटारसी ऑयल 3750 खंडवा ऑयल 3725 बंसल भोपाल 3750 शांति ओवरसीज 3725 सावरिया एग्रो मंडीदीप 3800 विप्पी 3650 अविएग्रो 3780 धुले 3825 सोलापुर 3870 रुपए।

इंदौर सींगदाना तेल 910 से 930 सोया रिफाइन 765 से 766 साॅल्वेंट 730 से 735 रुपए। तिलहन बाजार|मंडी में सरसों हलकी 3600 से 3800 निमाड़ी 3850 से 3950 रायड़ा 3350 से 3500 सोयाबीन 3650 से 3700 करंज 2450 टोली 2400 रुपए। कपास्या खली| इंदौर, देवास, उज्जैन 950 (60 किलो) 1109 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 930 (60 किलो) 1085 (70 किलो) अकोला 1400 रुपए।

खबरें और भी हैं...