पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा के 5 असंतुष्ट पार्षदों का इस्तीफा, नपाध्यक्ष बोले एडजेस्ट करेंगे

भाजपा के 5 असंतुष्ट पार्षदों का इस्तीफा, नपाध्यक्ष बोले - एडजेस्ट करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका में 7 में से 4 सभापतियों को बदलने, 3 को यथावत रखने के बीच बुधवार को ‘इस्तीफे’ की राजनीति शुरू हाे गई। भाजपा के ही 5 असंतुष्ट पार्षदों-प्रतिनिधियों ने नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार के कार्यालय कक्ष में जाकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़ के नाम इस्तीफा सौंप दिया। नपाध्यक्ष से कहा कि परिषद का आधा कार्यकाल तो हो चुका है, सातों सभापतियों को बदलना था ताकि नए लोगों को भी जिम्मेदारी का मौका मिल पाता। तीन सभापतियों को यथावत रखने पर सवाल उठाए। इधर, नपाध्यक्ष का कहना है कि असंतुष्ट पार्षदों को मेला आयोजनों समेत अन्य गतिविधियों में एडजेस्ट करेंगे।

नपा में मंगलवार को सभापति पद से मुकेश खमेसरा, श्रवण रजवानिया, निकिता गौड़, सुनीता बाहेती को हटाकर नए नामों में विद्या दशोरा, निरांत बग्गा, दीपिका जैन, राम कोटवानी काे सभापति बनाया। विनोद डगवार, पुलकित पटवा, विक्रम भैरवा को यथावत रखा। नपा परिषद में कुल 40 वार्ड हैं, जिसमें से 24 वार्डों के पार्षद भाजपा से हैं। भाजपा शासित नपा होने से शुरू से ही पार्षदों में सभापति पद को लेकर प्रयास किए जा रहे थे। ढाई साल बाद मौका आया तो 7 में से 4 पदों पर बदलाव होने पर सभी में नाराजगी थी। नपाध्यक्ष को इस्तीफा देने वाले पार्षदों में सुभाष गढ़वाल, अनिल मालवीय, पार्षद आजाद देवी के प्रतिनिधि भारत कोठारी, पार्षद रेखा के पति राजेश सोनी व अनीता भांभी की ओर से भी जिलाध्यक्ष के नाम इस्तीफा सौंपा गया। पार्षदों ने बताया सबको बदलने की बात थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे लेकर नाराजगी है। संगठन के नाम इस्तीफा दिया है।

राजनीतिक उठापटक : इस्तीफा देने वाले बोले- सभी सभापतियों को बदलना था इससे नए लोगों को मौका मिलता

नपाध्यक्ष काे इस्तीफा देते 2 पार्षद व 3 महिला पार्षदों के पति।

यही लोग बदलाव चाह रहे थे, पद नहीं मिलने पर नाराज है

यही लोग सभापति बदलने की मांग लंबे समय से कर रहे थे, इनकाे पद नहीं मिला तो अब इस्तीफा देने लगे। धीरे-धीरे सबको एडजेस्ट करेंगे। मेला आयोजन, संगठन स्तर व अन्य गतिविधियों में सभी को एडजेस्ट करेंगे। इस्तीफे को मंजूर नहीं किया है, विचार होगा। प्रहलाद बंधवार, अध्यक्ष नपा मंदसौर

इस्तीफा देने वालों से बात करेंगे, समझाइश देंगे

भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़ ने बताया कि इस्तीफा देने वाले पार्षदों के नामों की जानकारी मुझे अभी नहीं मिल पाई है। मुद्दे पर उनसे बात करेंगे। समझाइश भी देंगे।

‘अगर ईमानदारी पर चोट लगी है तो कलेक्टर को सौंपें इस्तीफा’

जनप्रतिनिधि होने के नाते इनको शहर के विकास की चिंता होना चाहिए। वैसे समिति में सभापति होना कोई मायने नहीं रखता। घटनाक्रम दर्शाते हैं कि भाजपा में असंतोष पनप रहा है। अगर पार्षदों की ईमानदारी पर चोट लगी है तो कलेक्टर को इस्तीफा सौंपना चाहिए। नवकृष्ण पाटिल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मंदसौर

खबरें और भी हैं...