पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 80 लाख की हेरोइन की डिलीवरी करने हैदराबाद जा रहा युवक गिरफ्तार

80 लाख की हेरोइन की डिलीवरी करने हैदराबाद जा रहा युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (मप्र) ने एक युवक को 80 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ये हेरोइन इंदौर की बस से हैदराबाद में किसी को डिलीवरी करने जा रहा था। कार्रवाई में मानपुर पुलिस ने भी भूमिका निभाई है।

नारकोटिक्स ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर बीआर मीना ने बताया सूचना मिली थी कि इंदौर से मादक पदार्थों की बड़ी खेप हैदराबाद ले जाई जा रही है। इस पर मानपुर और इंदौर पुलिस के सहयोग से नारकोटिक्स की टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक युवक को हैदराबाद की बस में ट्रेस कर मानपुर में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 480 ग्राम हेरोइन और 250 ग्राम अन्य मादक पदार्थ मिला। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 लाख से ज्यादा है, वहीं जो अन्य मादक पदार्थ मिला वह अल्प्राजोलम टेबलेट के पाउडर से मिलता-जुलता है।

इसकी मेडिकल एक्सपर्ट से जांच करवाई जा रही। मामला इनवेस्टिगेशन में होने से आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा। आरोपी का सिर्फ कैरियर (लाने-लेजाने वाले) की भूमिका में होना पता चला। ये बात भी सामने आई कि हेरोइन उसने मंदसौर से ली थी। उसके संपर्कों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...