अफवाहों का पुख्ता आधार होने पर ही तेल बाजार में तेजी संभव
खाद्य तेलों में मांग का अभाव बना रहा। मंगलवार को एक या अनेक अफवाहों से बाजार को प्रभावित किया था। इन अफवाहों के बावजूद बड़े कामकाज नहीं होते हैं। अफवाहों का आधार पुख्ता होना चाहिए। वित्त मंत्रालय का चार्ज अस्थाई रूप से अन्य मंत्री को देने से आयात शुल्क बढ़ने की आशा करना बेमतलब है। कोई भी प्रभारी मंत्री सामान्यत: ऐसे निर्णय नहीं लेते हैं। उद्योग का काम अफवाह फैलाना रह गया है। वायदों में तेल, सोयाबीन और सरसों वायदों में गिरावट रही। सोपा द्वारा खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग को बाजार अब काफी हलके में भी लेने लगा है। मंत्रियों से मिलना एक सामान्य प्रक्रिया है। मिलने का यह अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए कि आयात शुल्क में वृद्धि हो ही जाएगी। ज्ञापन लेने के बाद मंत्री यही कहते है विचार करेंगे।
फसल का आकलन कठिन
विशेषज्ञों का मत है कि अर्जेंटीना में हाल ही में 30 वर्षों में सबसे खराब सूखा देखा है। उसके बाद खड़ी फसल पर भारी मात्रा में वर्षा होने से कितना नुकसान हुआ है। इसका आकलन करना फिलहाल असंभव प्रतीत हो रहा है। आगामी यूएसडीए की रिपोर्ट में कुछ अधिक स्पष्ट हो सकेगा। यूक्रेन में सनफ्लावर तेल की अक्टूबर-दिसंबर 2018 में आने वाली नई फसल की बेचवाली 10 से 15 डालर भाव घटाकर की जाने लगी है। केएलसीई 21 माइनस बंद। शिकागो में सोया तेल 21 माइनस चल रहा था। प्लांटों में सोया तेल अविएग्रो 750 विप्पी महाकाली बजरंग 753 इंदौर पाम 785 रुपए। धानुका एमएस 740 मंदसौर 742 रुपए। कांडला पाम 728 से 730 सोया डीगम 700 से 702 रिफाइन 740 से 742 रुपए। सरसों की आवक 2.60 लाख बोरी की रही। राजस्थान में 1.25 लाख, मप्र 15 हजार, उप्र 45 हजार, गुजरात 10 हजार, पंजाब-हरियाणा 35 हजार बोरी की रही। प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन अविएग्रो 3725 प्रेस्टीज 3750 खंडवा ऑयल 3750 महाकाली 3725 रामा 3725 सोलापुर 3860 लातूर 3830 नांदेड़ 3850 रुपए। सोयाबीन की आवक मप्र 40 हजार, महाराष्ट्र 40 हजार और राजस्थान 10 हजार बोरी की रही। इंदौर सींगदाना तेल 870 से 890 सोया रिफाइन 751 से 753 साॅल्वेंट 720 से 722 रुपए। तिलहन बाजार|मंडी में सरसों हलकी 3500 से 3600 मीडियम 3700 से 3850 निमाड़ी 4000 रायड़ा 3350 से 3450 सोयाबीन 3650 करंज 2600 टोली 2500 रुपए। कपास्या खली| इंदौर, देवास, उज्जैन 990 (60 किलो) 1156 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 975 (60 किलो) 1137 (70 किलो) अकोला 1425 रुपए।