पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीमा अस्पताल में नहीं मिला कोई मरीज

बीमा अस्पताल में नहीं मिला कोई मरीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | सहायक श्रमायुक्त की टीम ने बुधवार को राज्य कर्मचारी बीमा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले में कुल 7217 श्रमिक बीमा अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकृत मिले। अप्रैल में 1366 एवं 2017-18 में कुल 19102 मरीजों की ओपीडी रजिस्टर में मिली। पुरुष वार्ड में तीन पलंग मिले जिसमें कोई मरीज नहीं था। पूछने पर प्रभारी अधिकारी डॉ. ओ.पी. सांदडा ने बताया कि अस्पताल में कोई भी विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल व अनुबंधित अस्पतालों में रैफर किया जाता है। निरीक्षण दल में सहायक श्रम पदाधिकारी प्रकाश डोडवे, श्रम निरीक्षक त्रतुराज बहादुर एवं कैलाशचंद्र निनामा शामिल थे।

खबरें और भी हैं...