पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदसौर की पुलिस को अमेरिकी पैटर्न वाली 500 सीसी की तीन रॉयल इन्फील्ड मिली, 6 सेकंड में पकड़ लेगी 60 किमी की गति

मंदसौर की पुलिस को अमेरिकी पैटर्न वाली 500 सीसी की तीन रॉयल इन्फील्ड मिली, 6 सेकंड में पकड़ लेगी 60 किमी की गति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर पुलिस बाइक राइडिंग के मामले में अब नए जमाने के साथ चलेगी। यातायात थाने को अमेरिकी पैटर्न वाली व्हाइट कलर की 500 सीसी की तीन रॉयल इन्फील्ड बाइक मिली है। इसमें हूटर-सायरन, वायरलैस भी रहेगा। पुलिस हेडक्वार्टर से मिली इन बाइक की खासियत है कि 10 से 60 किमी की गति केवल 6 सेकंड में ही कवर कर लेगी। 100 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड में होने पर भी यह 5-स्पीड यह बाइक तत्काल कंट्रोल में रहेगी। खासकर पुलिस के सामने ही बाइक फर्राटे से भगाने वालों की अब खैर नहीं, ऐसे मामलों से लेकर कच्चे रास्ते तक में धरपकड़ में मदद मिलेगी। 3 दशकों से पीएचक्यू विभाग स्तर पर जिले व थानों स्तर तक 100 सीसी की बाइकें ही देने का चलन था। इस बार सीधे 500 सीसी की बाइक दी है। इसका बाजार मूल्य करीब पौने 2 लाख रुपए के आसपास है।

मंदसौर जिला परिवहन विभाग की सूची में करीब सवा लाख वाहन दर्ज हैं। इसमें से पिछले 50 सालों के दौरान 85 हजार से अधिक बाइक रजिस्टर्ड हुई है। अब तक ट्रैफिक नियम और अन्य कानून तोड़ने वाले लोग 150 से लेकर 220 व 350 सीसी तक की बाइक पर सवार होकर पुलिस को मुंह चिढ़ा जाते थे। ऐसे मामलों में पुलिस बरसों से प्रचलन वाली 100 सीसी की बाइक पर ही निर्भर थी। अपराधी भी आसानी से हाथ नहीं आते थे। अब ऐसा नहीं होगा। पीएचक्यू ने समय को देखते हुए अब अपडेट रहते हुए सीधे 500 सीसी की बाइक पर ही भरोसा जताया है। एसपी मनोजकुमार सिंह, एएसपी सुंदरसिंह कनेश ने विभाग स्तर पर मंदसौर जिले के लिए पिछले दिनों पॉवर वाली इस बाइक के संबंध में पीएचक्यू स्तर पर चर्चा की थी। इसके बाद बाइक मंजूर होकर मंदसौर पहुंची।

बदलाव

अब तक 100 सीसी वाली बाइक मिलती थी, इन्फील्ड में गति के साथ कंट्रोल पॉवर भी, धरपकड़ में मदद मिलेगी, बाजार मूल्य पौने 2 लाख तक

27.2 बीएचपी पावर, जो जीप को भी खींचकर ला सकती

पीएचक्यू व बाइक निर्माता कंपनी के बीच अनुबंध में व्हाइट कलर मिला है। पेट्रोल चलित बाइक 27.2 बीएचपी पॉवर रखती है जो समय आने पर जीप को भी खींचकर लाने की क्षमता रखती है। एयरकूल्ड सिस्टम होने से एक साथ 200 किमी चलने पर भी इंजन गर्म नहीं होगा। फ्यूल एफिशिएंसी और परफार्मेंंस के आधार पर पीएचक्यू ने इसी बाइक पर भरोसा जताया। दरअसल पीएचक्यू स्तर से प्रारंभ में तीन बाइक मिलने के साथ हैवी टाइप की बाइक मिलने की शुुरुआत हो गई है। भविष्य में इनकी संख्या में विस्तार भी तय माना जा रहा है।

अपडेट सिस्टम वाली बाइक की जरूरत थी

थानास्तर पर अपडेट सिस्टम वाली बाइक की काफी जरूरत थी। हूटर, सायरन, वायरलेस जैसे सिस्टम इसमें हैं। बाइक चलाते ही तत्काल सूचना पहुंचाने के साथ भीड़ हटाने, पीछा करने तक में मदद मिलेगी। विष्णु वास्कले, यातायात थाना प्रभारी, मंदसौर

खबरें और भी हैं...