विरोध... अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
मंदसौर | मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री के नाम 62 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण की मांग की। छठे वेतनमान एवं अग्रवाल वेतन आयोग की सिफारिशों में कई आर्थिक एवं अन्य मांगें अभी भी लंबित हैं। इनको जल्द दूर कर निराकरण हेतु 62 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। तेजसिंह पंवार, भगवती शर्मा, संजय दक सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।