बालकवि बैरागी को दी श्रद्धांजलि
मंदसौर | पूर्व सांसद बालकवि बैरागी के निधन पर मप्र हिंदी साहित्य सम्मेलन की जिला इकाई ने नपा सभागृह में शोकसभा की। सौभाग्यमल जैन, महेश मिश्रा, शांतिलाल जैन, नरेंद्रसिंह सिपानी, पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद्र खिमेसरा, प्रगतिशील लेखक संघ के सचिव कैलाश जोशी, महावीर अग्रवाल, स्वाध्याय मंच अपना घर के संस्थापक अध्यक्ष राव विजयसिंह, अशोक त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार विक्रम विद्यार्थी, कवि लालबहादुर श्रीवास्तव, कैलाश शर्मा, आलोक पंजाबी, बंशीलाल टांक, अजीजुल्लाह खान खालिद ने श्रद्धांजलि दी। संचालन ब्रजेश जोशी ने किया। आभार जयेश नागर ने माना। इधर बैरागी के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा हुई। यहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मो. हनीफ शेख, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष कांतिलाल राठौर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष फकीरचंद गुर्जर, सेवादल अध्यक्ष जगदीपसिंह राजपूत सहित कांग्रेसजन ने श्रद्धांजलि दी।