पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध 12 बोर बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध 12 बोर बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम/मंदसौर | मंदसौर की लाइसेंसी हथियारों की दुकान से अवैध हथियार बिकने के मामले में फरार एक आरोपी को माणकचौक पुलिस ने सोमवार को जावरा के सागरपेशा से गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास से एक 12 बोर की अवैध बंदूक जब्त हुई है। 16 फरवरी को एसपी अमित सिंह ने मामले का खुलासा किया था। सब इंस्पेक्टर जितेंद्र चौहान ने बताया प्रकरण में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी मोहम्मद आबिद पिता मोहम्मद सिद्दीक (35) निवासी सागरपेशा जावरा को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 बोर बंदूक जब्त की है। फरार आरोपी कारूलाल निवासी आक्यादेह तथा आसिफ लाला निवासी परवलिया की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...