पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीक्षा ग्रहण करने इंदौर स्थित घर से मंदसौर को निकलीं सुरभि

दीक्षा ग्रहण करने इंदौर स्थित घर से मंदसौर को निकलीं सुरभि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | दीक्षा ग्रहण करने के लिए मुमुक्षु सुरभि संघवी ने सोमवार सुबह इंदौर स्थित घर से मंदसौर के लिए प्रस्थान किया। उनके साथ पिता निर्मल संघवी समेत समाजजन मौजूद थे। सुरभि 18 अप्रैल को मंदसौर में आचार्य रामलालजी के सान्निध्य में जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करेंगी।

श्री साधुमार्गी जैन संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश पोरवाल व विकास चौधरी ने बताया कि सुरभि का अभिनंदन समारोह 17 अप्रैल को रखा है। 18 अप्रैल को कालाखेत मैदान पर पंडाल में प्रातः 6.05 बजे के बाद आचार्य रामलालजी दीक्षा ग्रहण कराएंगे। इसके बाद 100 वर्षीतप के तपस्वियों का पारणा होगा। इधर, कालाखेत मैदान पर धर्मसभा में सोमवार को आचार्यश्री ने समझाया कि धर्म की आराधना मोक्ष प्राप्ति पहली आवश्यकता है। (बेटी सुरभि के घर से प्रस्थान करने का यह फोटो उनके पिता निर्मल संघवी ने ‘भास्कर’ को उपलब्ध कराया।)

इंदौर स्थित घर से निकलतीं सुरभि।

खबरें और भी हैं...