पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस की कैंटीन खुलेगी, स्टाफ के 1000 परिवारों को कैंपस में ही किफायती दर पर मिलेगी सामग्री

पुलिस की कैंटीन खुलेगी, स्टाफ के 1000 परिवारों को कैंपस में ही किफायती दर पर मिलेगी सामग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ की व्यस्तता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अधिकारियों- कर्मचारियों के लिए मंदसौर पुलिस लाइन में विभाग स्तर पर जल्द कैंटीन शुरू की जाएगी। इससे स्टाफ के 1000 सदस्यों व उनके परिवारों को कैंपस में किफायती दर पर सामग्री मिल सकेगी। पुलिस कर्मचारी का कार्ड दिखाकर परिवार के व्यक्ति खरीदारी कर सकेंगे। डिमांड मुताबिक भी सामग्री मिल सकेगी।

मंदसौर स्थित पुलिस लाइन में स्थान तय करने के बाद जल्द ही प्रक्रिया पर काम शुरू किया जाएगा। मई से कैंटीन शुरू होने की उम्मीद है। मंदसौर में सिटी कोतवाली, नईआबादी थाना, वायडीनगर, अजाक थाना, एसपी कार्यालय, कंट्रोल रूम समेत अन्य शाखाएं हैं, अंचल में भी कई थाने हैं, जहां के स्टाफ में परिजन मंदसौर में ही निवास करते हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को व्यस्तता के कारण अक्सर घरेलू जरूरत का सामान खरीदने का समय भी नहीं मिल पाता। ऐसे में महिलाओं व बच्चों को बाजार जाकर उपयोगी सामान खरीदना पड़ता है। इस परेशानी को कम करने के लिए पुलिस कैंटीन शुरू करने जा रही है।

मंदसौर की पुलिस लाइन में जल्द कैंटीन सुविधा मिलेगी।

दिल्ली से आएगा सामान

पुलिस लाइन में शुरू हो रही कैंटीन के लिए सामान दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय की कैंटीन से आएगा। इस पर जो सामान उपलब्ध होगा वह सभी सामग्री पुलिस कर्मचारी स्थानीय कैंटीन से खरीद सकेंगे। बाजार से काफी कम कीमत पर घरेलू जरूरत का सामान मिलेगा। मंदसौर आरआई कविता डामोर ने बताया इस संबंध में मंत्रालय स्तर से स्थानीय कार्यालय को आदेश आ चुके हैं। पुलिस लाइन में पाइंट तय कर जल्द सिस्टम पर अमल करेंगे। आवश्यक तैयारियां हो रही है। एसपी मनोजकुमार सिंह ने बताया कैंटीन के माध्यम से सामग्री मिलने पर पुलिस परिवारों को काफी सुविधा रहेगी।

खबरें और भी हैं...