जलसंकट : रामघाट पर सूख गई शिवना नदी
मंदसौर | शहर की जीवनदायिनी शिवना नदी रामघाट व आसपास सूख गई है। नगरपालिका द्वारा रामघाट के वेस्ट वेयर का पानी पंप से बैराज में डालने के कारण व तापमान की अधिकता के चलते करीब पांच दिन में आधा से एक इंच तक पानी कम हो रहा है। नपा कर्मचारियों के अनुसार 2015 में औसत से कम बरसात होने के कारण इस तरह की स्थिति बन चुकी है। लैब प्रभारी आलम हुसैन ने बताया कि डेम में पिछले साल से इस साल करीब 25 सप्लाई का पानी कम है। पिछले साल 16 अप्रैल को कालाभाटा डेम में 11 फीट पानी था जबकि इस वर्ष 8 फीट 6 इंच है। इससे रामघाट पर ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है। इस असर आसपास के नलकूप और कुओं पर भी पड़ेगा और उनका पानी जल्द खत्म होगा।