कैंडल मार्च किया, आरोपियों को फांसी की मांग
धुंधड़का | ब्लाॅक कांग्रेस ने उन्नाव व कठुआ में दुष्कर्म मामलों को लेकर कैंडल मार्च किया। गांधी चौक पर एकत्र होकर ज्यादती के आरोपियों को फांसी देने की मांग रखी। सरपंच प्रतिनिधि रईस खान, सुरेश खचरानिया, रवींद्र भटेवरा, किशोर गोयल भी मौजूद थे। इधर, मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख व जिला महिला कांग्रेस प्रभारी अध्यक्ष सरोजसिंह सिसौदिया ने बताया कश्मीर के कठुआ व यूपी के उन्नाव में हुई घटनाओं के विरोध में 17 अप्रैल शाम 7 बजे बीपीएल चौराहे से गांधी चौराहे तक कैंडल मार्च होगा।