पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक महीने में पैदल पुल का 35% काम पूरा, दो माह में मिलेगी सुविधा

एक महीने में पैदल पुल का 35% काम पूरा, दो माह में मिलेगी सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबे समय के बाद शहरवासियों को इस वर्ष तेलिया तालाब पर पैदल पुल की सुविधा मिलने की पूरी उम्मीद है। ठेकेदार द्वारा तेजी से निर्माण किया जा रहा है। एक माह में ठेकेदार ने 35 फीसदी काम पूरा कर लिया। दो पिलर बाहर निकल गए व दो पर काम चल रहा है। इधर, पुल के दोनों तरफ एबेडमेंट (पुल के दोनों छोर पर आरसीसी स्लैब) का काम भी जारी है। ठेकेदार के अनुसार तो 15 जुलाई तक पुल का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसी साल बरसात में शहरवासियों को पैदल पुल का लाभ मिलेगा।

नपा ने करीब आठ साल पहले तेलिया तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप करने के लिए पैदल पुल का प्राेजेक्ट तैयार किया था जिसकी सौगात अब मिलने जा रही है। ठेकेदार मुकेश सिंघाई द्वारा 89 लाख की लागत से बनने वाले पैदल पुल के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जलकल सभापति पुलकित पटवा ने बताया दो पिलरों के लिए खुदाई का काम अंतिम चरण में चल रहा है। 15 दिन में इनका भी काम पूरा करने का दावा किया जा रहा। पिलरों की खुदाई के लिए निर्धारित स्थान के दाेनों तरफ मिट्‌टी से अस्थायी बांध बनाया। इससे पानी निर्माण स्थल पर नहीं आ रहा है। 15 जून से 15 जुलाई तक बरसात हुई तो भी वह अस्थायी बांध की वजह से निर्माण स्थल तक नहीं आएगा। इससे ठेकेदार को एक माह का अतिरिक्त समय मिल जाएगा। ठेकेदार बांध तैयार नहीं करता तो बरसात होने पर 30 जून तक ही निर्माण स्थल पर पानी आ जाता। इससे निर्माण के लिए अगले साल गर्मी में पानी उतरने तक का इंतजार करना पड़ता। अब इसी साल लोगों को पुल की सौगात मिलेगी।

तेलिया तालाब

500 फीट लंबा व 12 फीट चौड़ा तैयार हो रहा पुल, दोनों तरफ स्लैब डालने का काम भी जारी, पाल पर टहलने का ले सकेंगे आनंद

तेलिया तालाब पर तेजी से चल रहा पैदल पुल का काम दो पिलर आए बाहर।

नौका विहार होने पर वह आ-जा सकेंगे

पुल निर्माण के लिए चार पिलर तैयार किए जा रहे। जिनकी नींव रखने के लिए 10 फीट खुदाई हो चुकी । पिलर की चौड़ाई 6 फीट है। हर पिलर के मध्य 50 फीट की दूरी है। जमीन से पुल की ऊंचाई 27 व पानी के लेवल से करीब 20 फीट ऊंचाई रहेगी। इससे भविष्य में तालाब में नौका विहार होने पर वह पुल के नीचे से आ व जा सकेंगी।

करोड़ों रुपए खर्च का मिलेगा लाभ

नपा द्वारा तेलिया तालाब की डेढ़ किमी लंबी पाल पर लोगों के टहलने के लिए दो चरणों में पैवर ब्लॉक, लाइटिंग कराई है। इसके लिए करीब पौने दो करोड़ खर्च किए। अब मरम्मत के लिए 19 लाख खर्च कर रही है। पाल के किनारे 1.45 करोड़ में दादा-दादी पार्क बनाना है। इनका लाभ लोगों को पैदल पुल बनने के बाद मिलने लगेगा।

खबरें और भी हैं...