स्मार्ट प्रशिक्षण से जुड़ेंगी आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता
मंदसौर | आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नई जानकारियों के साथ निरंतर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए जीआईजेड के सहयोग से ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। आंगनवाड़ी शिक्षा के नाम से तैयार वर्चुअल लर्निंग प्लेटफाॅर्म प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व पर्यवेक्षकों के लिए विकसित किया है।