ऋण समाधान योजना की अंतिम तारीख 15 जून
मंदसौर | ऋणों के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना चल रही है। किसान 15 जून तक अपने बकाया ऋण के मूलधन की 50 प्रतिशत राशि जमा कर इस योजना से जुड़ सकेंगे। इस योजना मुताबिक लाभ देने के लिए किसान द्वारा मूलधन की 50 फीसदी राशि को 15 जून तक एकमुश्त अथवा किस्तों में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कृषि साख सहकारी समिति से संपर्क किया जा सकेगा।