कॉलेजों में ई-प्रोफाइल सत्यापन प्रक्रिया कल तक
मंदसौर | कॉलेजों की ई-प्रोफाइल सत्यापन प्रक्रिया 18 मई तक जारी रहेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम चरण में यह प्रक्रिया की है। इसमें कॉलेजों को अपनी प्रोफाइल दर्ज करना होगी। सत्यापन ना कराने वाले कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। कॉलेजों को नाम, पता, बैंक अकाउंट नंबर, कोर्स की सीट संख्या, शुल्क, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य जानकारी देना होगी।